Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

श्रमिकों के हक की योजना 'विकसित भारत जी राम जी' : महिपाल ढांडा

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर विपक्षी पार्टियां जान-बूझकर दुष्प्रचार कर रही हैं, जबकि यह योजना देश के करोड़ों ग्रामीण श्रमिकों, किसानों और मेहनतकश परिवारों के हित में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत में जन समस्याएं सुनते शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा।-वाप्र
Advertisement

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर विपक्षी पार्टियां जान-बूझकर दुष्प्रचार कर रही हैं, जबकि यह योजना देश के करोड़ों ग्रामीण श्रमिकों, किसानों और मेहनतकश परिवारों के हित में लाई गई हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों के कल्याण और गांवों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विकसित भारत जी राम जी योजना की शुरुआत की है। यह योजना समय के साथ अप्रासंगिक और भ्रष्टाचार से ग्रस्त हो चुकी मनरेगा की जगह लाई गई है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि किसी भी योजना में समय के साथ आई कमियों को सुधारना नीति निर्माण का स्वाभाविक हिस्सा होता है। मनरेगा के दौरान कई गंभीर समस्याएं सामने आईं, ऐसे में पुराने और खामियों से भरे ढांचे को बिना सुधार के आगे बढ़ाना न तो श्रमिकों के हित में था और न ही देश के।

Advertisement

उन्होंने 2013 की कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यूपीए शासनकाल में मनरेगा में फर्जी लाभार्थियों की भरमार थी और केवल धन की हेराफेरी के उद्देश्य से लाभार्थी सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। उस समय मनरेगा एक ऐसी योजना बनकर रह गई थी, जिसका उद्देश्य केवल गड्ढे खोदना और उन्हें भरना था। उन्होंने बताया कि नये प्रावधानों के तहत रोजगार गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण श्रमिकों की मजदूरी और रोजगार सुरक्षा को बड़ा बढ़ावा मिला है। इससे पूरे देश में एक ग्रामीण अकुशल श्रमिक की वार्षिक आय में औसतन 7 हजार रुपये से अधिक की बढ़ोतरी होगी, जबकि हरियाणा में प्रत्येक श्रमिक को कम से कम 10 हजार रुपये से अधिक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

Advertisement

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह कानून वास्तविक श्रमिकों के हित में है और एक सच्चे विकसित भारत के निर्माण के लिए श्रमिकों को सशक्त बनाने का माध्यम है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट मौजूद रहे।

Advertisement
×