'गांव रामशरण माजरा में कॉलेज खुलने से युवाओं को शिक्षा के लिए लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा'
बाबैन के पूर्व सरपंच एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यप्रकाश सैनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच हमेशा हर वर्ग के लोगों का भला करने की रही है। भाजपा नेता सूर्यप्रकाश सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह...
बाबैन के पूर्व सरपंच एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यप्रकाश सैनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच हमेशा हर वर्ग के लोगों का भला करने की रही है। भाजपा नेता सूर्यप्रकाश सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद बाबैन में पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे। सूर्यप्रकाश सैनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा के बढ़ते महत्व को देखते हुए बाबैन के गांव रामशरण माजरा में राजकीय कॉलेज खोलने के निर्देश दिए हैं। इस परियोजना को लेकर हायर एजुकेशन विभाग तेजी से काम कर रहा है और इस वर्ष इसमें दाखिले भी शुरू हो जाएंगे। गांव रामशरण माजरा में कॉलेज खुलने से लाडवा विधानसभा के दर्जनों गांवों के युवाओं को पढ़ने के लिए अब शाहाबाद, बराड़ा और कुरुक्षेत्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री लाडवा के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और मुख्यमंत्री के निर्देश पर लाडवा विधानसभा के प्रत्येक गांव व शहरी क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में योग्यता के आधार पर बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक दिन पहले ही सरस्वती चौक का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर भाजपा नेता गुरमीत सिंह सैनी कलालमाजरा व डिम्पल सैनी भी मौजूद थे।

