Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर पंचकूला में विकास को मिलेगी नई रफ्तार : नायब

बीड घग्गर व रामगढ़ में सीएम ने की जनसभाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार आम नागरिक के जीवन को सरल और सुगम बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान और...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। -हप्र
Advertisement

बीड घग्गर व रामगढ़ में सीएम ने की जनसभाएं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार आम नागरिक के जीवन को सरल और सुगम बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। प्रदेश में अब तक करीब 27 लाख लोग इन योजनाओं का लाभ ले चुके हैं, जिस पर सरकार लगभग 4 हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के इलाज की जिम्मेदारी भी केंद्र और हरियाणा सरकार उठा रही है, जिससे अब गरीब व्यक्ति को इलाज की चिंता नहीं करनी पड़ती। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार देर सायं पंचकूला के बीड घग्गर और रामगढ़ में मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल और भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट की अपील की।

Advertisement

सैनी ने कहा कि आप लोग कमल के फूल पर बटन दबाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। जनसभाओं के दौरान उन्होंने कहा कि पंचकूला में तीन गुणा गति से विकास कराने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लगभग साढ़े 11 वर्षों में भाजपा सरकार ने पंचकूला के विकास के लिए 547 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

Advertisement

भाजपा ही ऐसी सरकार है जो बिना भेदभाव के हर क्षेत्र का समान विकास करती है। मुख्यमंत्री ने मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल और सभी वार्डों के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
×