मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी सपना हो सकता साकार : सुभाष कलसाना
हिमांशु शर्मा के एडिशनल सेशन जज के पद पर नियुक्त होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में भाजपा नेता सुभाष कलसाना सहित कई अधिवक्ता उनके निवास पर पहुंचे और उनके माता-पिता कल्पना शर्मा, रविन्द्र शर्मा,...
हिमांशु शर्मा के एडिशनल सेशन जज के पद पर नियुक्त होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में भाजपा नेता सुभाष कलसाना सहित कई अधिवक्ता उनके निवास पर पहुंचे और उनके माता-पिता कल्पना शर्मा, रविन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, अंबिका शर्मा, सुदांशु शर्मा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा हिमांशु शर्मा की सफलता यह साबित करती है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सफलता हासिल करने तक हिमांशु शर्मा ने किसी भी परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और आज युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष यादविन्द्र लक्की राणा और पार्षद ईशु सचदेवा ने कहा कि हिमांशु शर्मा की नियुक्ति युवाओं के लिए एक मजबूत संदेश है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने हिमांशु शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हिमांशु शर्मा एक कुशल, निष्पक्ष और न्याय पारखी न्यायाधीश सिद्ध होंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष यादविन्द्र लक्की राणा, एडवोकेट अशोक वत्स, पार्षद ईशु सचदेवा, अनिल गोलपुरा, एडवोकेट मनदीप रावा, एडवोकेट ईशान ठकराल, एडवोकेट इन्द्रजीत कोहली, दीपक गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा आयोजित हरियाणा न्यायिक सेवा की प्रतिष्ठित भर्ती प्रक्रिया में हिमांशु शर्मा का चयन हुआ है।

