Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

EDC-IDC के ₹15,000 करोड़ कहां गए? दीपेंद्र हुड्डा ने CAG ऑडिट की उठाई मांग

गुरुग्राम की सड़कों से कूड़े तक पर सियासी घमासान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को दिल्ली में गुरुग्राम की बुनियादी सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गुरुग्रामवासियों से वसूले गए करीब 15 हजार करोड़ रुपये के ईडीसी और आईडीसी का सीएजी ऑडिट कराने की मांग की। दीपेंद्र ने कहा कि गुरुग्राम से बड़ी मात्रा में राजस्व मिलता है, लेकिन शहर में जलभराव, ट्रैफिक जाम, कूड़े और सड़कों की समस्या बनी हुई है।

गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए), नगर निगम गुरुग्राम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जवाबदेही तय करने तथा गुरुग्राम की समस्याओं के लिए केंद्र से अलग बजट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकसभा में उनके सवाल के जवाब में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम में प्रमुख नागरिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याएं नहीं होने की बात कही थी। दीपेंद्र ने कहा कि बारिश के दौरान शहर की स्थिति इसके विपरीत है।

Advertisement

इस अवसर पर कांग्रेस ज़िलाअध्यक्ष ग्रामीण वर्धन यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहरी पंकज डावर, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, इंटक के प्रधान अमित यादव, एनएसयूआई के प्रदेश प्रधान अविनाश यादव, सुनीता सहरावत, सीमा पहुजा, नीरज यादव, धर्मेंद्र माकडोला, सुनील यादव, अशोक अंबावत, शिव बोकन, नितिन यादव, सचिन बैसोया समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के बाद कांग्रेस नेताओं ने सड़क चाहिए तालाब नहीं, जाम नहीं काम चाहिए के नारे लिखे पोस्टर दिखाए।

Advertisement

ड्रेनेज पर खर्च के बावजूद जलभराव

दीपेंद्र ने दावा किया कि जीएमडीए ने पिछले पांच वर्षों में ड्रेनेज पर करीब 4 हजार करोड़ रुपये और सफाई पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके बावजूद जलभराव और सफाई की समस्या बनी हुई है। उन्होंने इन खर्चों की समीक्षा और जिम्मेदारी तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में जलभराव और करंट लगने जैसी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हुई। उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि गुरुग्राम में फिरौती की कॉल की घटनाएं बढ़ रही हैं।

मेट्रो विस्तार और कॉमनवेल्थ की मांग

दीपेंद्र ने गुरुग्राम में मेट्रो के विस्तार की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा के 12 साल में मेट्रो विस्तार की दिशा में अपेक्षित काम नहीं हुआ। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 हरियाणा में कराने की मांग भी दोहराई और कहा कि गुरुग्राम को इसका प्रमुख केंद्र बनाया जा सकता है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान गुरुग्राम में नगर निगम, मेट्रो, रैपिड मेट्रो, आईएमटी मानेसर और गुरुग्राम-फरीदाबाद फोरलेन जैसी परियोजनाएं शुरू होने का दावा किया। साथ ही कहा कि मौजूदा सरकार को गुरुग्राम की बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर काम करना चाहिए।

Advertisement
×