हम जो भी कार्य करें उसे गर्व से करें : अनिल विज
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने सबसे बड़ा संदेश दिया कि 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' यानि हम मन को ठीक कर लें तो सब कुछ...
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने सबसे बड़ा संदेश दिया कि 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' यानि हम मन को ठीक कर लें तो सब कुछ हमारे पास बैठे बिठाए आ जाएगा। हम जो भी कार्य करें उसे गर्व से करें, यही गुरुजी का संदेश है। विज आज संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के पावन अवसर पर रविदास मंदिर में माथा टेकने के उपरांत श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरु रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का हमारे समाज व सभ्यता के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कई तरीकों से समाज को एक करने का काम किया है। वैसे तो गुरु रविदास जी जूतियां गाठने का काम करते थे, लेकिन गर्व से करते थे। यही सीख एवं उपदेश है कि हम जो भी कार्य करें उसे गर्व से करें। रविदास जी ने समानता का भी संदेश दिया, जोकि बहुत बड़ा संदेश है जिसकी आज सबसे ज्यादा जरूरत है।
इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज गुरु रविदास जयंती के अवसर पर गांव घसीटपुर स्थित रविदास मंदिर व 12 क्रॉस रोड पर जाटव पंचायत धर्मशाला परिसर स्थित मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए माथा टेका व आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर सभा के पदाधिकारियों ने मंत्री अनिल विज को सम्मान का प्रतीक पगड़ी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मंत्री अनिल विज ने 12 क्रॉस रोड पर जाटव पंचायत धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला कमेटी के पदाधिकारियों की मांग पर धर्मशाला के लिए एक लाख रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की।
इस अवसर पर नगर परिषद के उप-प्रधान ललता प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा व रवि बुद्धिराजा के अलावा मास्टर अविनाश, कुलबीर सिंह, पिंका, राम चरण, रमेश कुमार, पवन कुमार, जगीर सिंह, शिवराम, राम दास, सुनील नंदरिया, अजय गुप्ता, डॉ मोगिया, आशीष अग्रवाल, सचिन बुद्धिराजा, दीपक भसीन के साथ अन्य पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

