Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

जमाल में बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बस स्टैंड पर धरने पर बैठे सैकड़ों लोग

आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग, पहले भी दुकानें बंद कर जता चुके हैं विरोध; कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जमाल में बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकाने बंद कर दिया धरना। फोटो निस
Advertisement

ऐलनाबाद हल्के के गांव जमाल क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों और व्यापारियों का आक्रोश शुक्रवार को खुलकर सामने आया। क्षेत्र में बढ़ती चोरियों और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बस स्टैंड जमाल पर धरना शुरू कर दिया है।

ग्रामीण सुबह से ही धरना स्थल पर एकत्रित होने शुरू हो गए और सैकड़ो की संख्या में दुकानदार, व्यापारी, किसान सहित सभी वर्गों के लोग धरने पर आकर बैठ गए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व बढती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान शीशपाल निठारवाल मनीष शर्मा कुलदीप जैन जगतपाल बेनीवाल सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डूडी भोज जांगड़ा डॉ सतपाल जगदीश बशीर प्रहलाद बेनीवाल अमीर खान विक्रम इंदौरा सहित ग्रामीणों ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की वारदातों से आमजन और दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इस अवसर पर गांव जमाल के सरपंच प्रतिनिधि औमप्रकाश डूड्डी, नरेंद्र बैनीवाल, सीताराम, मदन बैनीवाल, प्रहलाद बैनीवाल, देवीलाल खीचड़, अशोक सहू, संदीप कुमार, भरत सिंह, जगतपाल, विनोद कुमार, सुभाष सहारण, सुरेंद्र कुमार, धर्मपाल, महेंद्र सिंह, पाला राम सहित आसपास के कई गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण और दुकानदार मौजूद हैं। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सांकेतिक रूप से अपनी दुकानें बंद रखीं थी और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया था। उस समय धरने पर जमाल चौकी प्रभारी रामकुमार तथा नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था कि सभी मामलों की गहन जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया था। लेकिन उस आश्वासन पर कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस स्टैंड जमाल पर धरना शुरू कर दिया है।

Advertisement
×