वेदांता की छात्रा सिमरन को राज्यस्तरीय ताइक्वांडो में स्वर्ण
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल कलौदा खुर्द की छात्रा सिमरन ने राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर नरवाना, विधालय का नाम रोशन करते हुए इतिहास रचा। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, कलौदा खुर्द परिसर में खुशी का माहौल है कि विद्यालय की...
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल कलौदा खुर्द की छात्रा सिमरन ने राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर नरवाना, विधालय का नाम रोशन करते हुए इतिहास रचा। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, कलौदा खुर्द परिसर में खुशी का माहौल है कि विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा सिमरन ने राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ सिमरन ने न केवल अपने विद्यालय बल्कि अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। राज्य स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए श्रेष्ठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सिमरन ने अपने निरंतर अभ्यास, तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास और अद्भुत खेल कौशल का परिचय देते हुए एक-एक मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। उनके संतुलित आक्रमण, तेज प्रतिक्रिया और सटीक तकनीकों ने निर्णायकों और दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या वीना दारा ने सिमरन को बधाई देते हुए कहा कि सिमरन की यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय है। सिमरन की यह शानदार उपलब्धि एक बार फिर यह प्रमाणित करती है कि वेदांता इंटरनेशनल स्कूल न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता में बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

