Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वेदा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप मे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने की शिरकत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नरवाना में वेदा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव में मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत करते प्रबन्धक समिति सदस्य। -निस
Advertisement

पटियाला रोड पर स्थित वेदा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन व्यवस्थित व शानदार तरीके से किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप मे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी व विशिष्ट अतिथि एचसीएस राजेश कुमार थे। विद्यालय की प्राचार्या सिल्की चोपड़ा ने बताया कि विद्यालय के प्रबंध समिति की चेयरपर्सन मंजु मित्तल व एमडी सुरेश मित्तल, समस्त प्रबंध समिति व स्टाफ ने मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि व अन्य मेहमानों का स्वागत किया। स्कूल के बच्चे अतिथियों को बैंड की धुन पर मार्च पास्ट करते हुए समारोह स्थल तक लेकर गये। कैबिनेेट मंत्री कृष्ण बेदी ने उच्च स्तर का स्कूल स्थापित करने के लिए स्कूल की समस्त प्रबन्धक समिति को बधाई दी तथा कहा कि यह विद्यालय शैक्षणिक विकास में नरवाना क्षेत्र को नई पहचान देगा। कैबिनेट मंत्री ने विद्यालय के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बीईओ संतोष, प्रो. मांगे राम, संजय चौधरी पूर्व प्राचार्य, सुनीता नारंग पूर्व प्राचार्या, दिनेश गोयल पूर्व प्राचार्य तथा नगर के गणमान्य व्यक्ति, संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×