Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Sanitation Workers Strike: बहादुरगढ़ में कूड़ा उठाने को लेकर फिर गरमाया माहौल, पुलिस और हड़ताली सफाई कर्मचारी आमने-सामने

Sanitation Workers Strike: नागरिक अस्पताल के पास विरोध के दौरान कर्मचारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का लगाया आरोप, कई कर्मचारी पहुंचे अस्पताल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Sanitation Workers Strike:  सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन की ओर से मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। नगर परिषद की टीमों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर पड़े कूड़े को उठाया और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया।

कूड़ा उठाने को लेकर मंगलवार की देर रात एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। नागरिक अस्पताल के पास कूड़ा उठाने पहुंची टीम का हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के बीच आमना-सामना हो गया।

Advertisement

कूड़ा उठाने पहुंची टीम के विरोध में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने रोष जताया और कूड़े को सड़क पर बिखेर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि उनकी हड़ताल के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूड़ा उठाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं।

Advertisement

विरोध के दौरान हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप भी लगाया। कुछ कर्मचारी उपचार के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचे और अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाए। हालांकि, पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Advertisement
×