पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
भारतीय जनता पार्टी सीवन मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा संजय सैनी ने की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों...
भारतीय जनता पार्टी सीवन मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा संजय सैनी ने की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके जन्म, जीवन और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा संजय सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के ऐसे चिंतक थे, जिन्होंने एकात्म मानववाद के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। उनका जीवन सादगी, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। कार्यक्रम में सुभाष भगत, मक्खन आर्य, अमित मेहता, सोनू सैनी, संदीप सैनी, गुरदेव सिंह कंबोज, बलजीत सैनी, धर्मपाल पंडित, संदीप आर्य, रामपाल सैनी, सुखविंदर मोगा, साधा राम प्रजापत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

