Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

होली मदर पब्लिक स्कूल में 'स्ट्रेस मैनेजमेंट' पर ट्रेनिंग का आयोजन

होली मदर पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए एक इन-हाउस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य विषय 'स्ट्रेस मैनेजमेंट' था, जो आज के तेज़-रफ्तार शैक्षणिक और सामाजिक परिवेश में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस इन-हाउस ट्रेनिंग...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
यमुनानगर के होली मदर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक एवं अतिथि। -हप्र
Advertisement

होली मदर पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए एक इन-हाउस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य विषय 'स्ट्रेस मैनेजमेंट' था, जो आज के तेज़-रफ्तार शैक्षणिक और सामाजिक परिवेश में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस इन-हाउस ट्रेनिंग सत्र का संचालन मनदीप कौर द्वारा किया गया। उन्होंने स्ट्रेस मैनेजमेंट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सरल और प्रभावी ढंग से प्रकाश डाला।

Advertisement

सत्र के दौरान उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर तनाव के मुख्य कारण क्या हैं, तनाव का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है, और इसे नियंत्रित करने के लिए किन-किन उपायों को अपनाया जा सकता है। सत्र में योग, ध्यान, पॉजि़टिव थिंकिंग, समय प्रबंधन और संतुलित जीवनशैली जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने सभी गतिविधियों और प्रश्न-उत्तर सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस इन-हाउस ट्रेनिंग का उद्देश्य शिक्षकों और कर्मचारियों को तनाव मुक्त रहने और मानसिक रूप से सशक्त बनने के उपाय समझाना था।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के मानसिक विकास और कार्यकुशलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्रेस मैनेजमेंट अपनाकर शिक्षक न केवल अपने कार्य को बेहतर ढंग से कर सकते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक और सहयोगी वातावरण भी तैयार कर सकते हैं।

विद्यालय के चेयरमैन जीएस शर्मा ने इस इन-हाउस ट्रेनिंग की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में स्ट्रेस मैनेजमेंट हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement
×