यातायात प्रभारी राजकुमार बने निरीक्षक
पुलिस जिला सिटी के यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है। डबवाली के एसपी निकिता खट्टर ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एसपी ने कहा कि पदोन्नति...
Advertisement
पुलिस जिला सिटी के यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है। डबवाली के एसपी निकिता खट्टर ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एसपी ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं, इसलिए कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और लगन से करना चाहिए। पदोन्नति पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई बांटी। उल्लेखनीय है कि जिला फतेहाबाद से संबंधित राजकुमार वर्ष 1988 में हरियाणा पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

