Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

संत रविदास के दिखाये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

भाजपा नेता अशोक गुर्जर को आयोजकों ने गुरु रविदास का चित्र देकर किया सम्मानित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल में भाजपा नेता अशोक गुर्जर को संत रविदास का चित्र देकर सम्मानित करते आयोजक, साथ में पूर्व विधायक ईश्वर सिंह व अन्य। -हप्र
Advertisement

भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ढांड ने मानवता, समानता, शांति और सद्भावना के प्रखर संदेशवाहक संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की जयंती पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए गांव जडौला के मंदिर में संत गुरु रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने अशोक गुर्जर का पुष्प मालाएं डालकर स्वागत कर संत गुरु रविदास का चित्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशेष रूप से पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता ईश्वर सिंह ने भी शिरकत की और संत गुरु रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और रचनाओं के माध्यम से सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और कुरीतियों के विरुद्ध सशक्त आवाज बुलंद की। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि उनकी वाणी में निहित बेगमपुरा का सपना एक ऐसे समाज की कल्पना करता है, जहां कोई दु:खी न हो, कोई भेदभाव न हो और सभी को समान अधिकार प्राप्त हों। अशोक गुर्जर सहित उपस्थित लोगों ने गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर शमशेर सिंह गुरु रविदास जन कल्याण समिति प्रधान, उपप्रधान चांदी राम, राजेश,जयंचद नंबरदार, कर्मबीर, मास्टर गुलाब, मास्टर महिंद्र, राजेंद्र, नीरज, महाबीर आदि मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×