Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

किसानों की खुशहाली सरकार की प्राथमिकता : देवेंद्र अत्री

उचाना बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री पहुंचे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। किसानों के बीच जाकर अधिकारियों के साथ गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। विधायक देवेंद्र अत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उचाना अनाज मंडी में भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री गेहूं की नमी को चैक करते हुए। -निस
Advertisement

उचाना बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री पहुंचे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। किसानों के बीच जाकर अधिकारियों के साथ गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। विधायक देवेंद्र अत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर खरीद व्यवस्था रूपरेखा और फसल बिक्री को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। देवेंद्र अत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की खुशहाली और समृद्धि सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों की फसल बेचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। देवेंद्र अत्री ने बताया कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। इस मौके पर एसडीएम रमित यादव, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र, सतपाल अत्री, मार्केट कमेटी सेक्रेटरी, मंडी प्रधान विकास पंघाल, रामनिवास बुडायन सहित किसान उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×