मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में प्रदेश छू रहा नयी ऊंचाइयां : रामकुमार कश्यप
देवी मंदिर में नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय देवी मंदिर में हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने आहुति डाल कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी नेतृत्व के लिए मंगल कामना की। इस मौके पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लंबी आयु और अपार शक्ति प्रदान करें ताकि वे इसी प्रकार नि:स्वार्थ भाव से हरियाणा प्रदेश की सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। हवन-यज्ञ के दौरान विधायक ने इन्द्री विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे हरियाणा प्रदेश में शांति, खुशहाली और निरंतर विकास के लिए भी प्रार्थना की।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन महेन्द्र प्रेमी व दीपक सैनी, अमित गोयल, मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप व संजय कंबोज, पार्षद सेठ पाल वर्मा व राजेन्द्र मिढा, कष्ट निवारण समिति सदस्य पालाराम, सरपंच शमशेर व श्याम, मंदिर सुधार कमेटी के प्रधान पवन सिंगला, सतीश भाटिया, सुभाष खेड़ा, कृष्ण सैनी, अनुराग वर्मा, पंचायत समिति चेयरमैन प्रतिनिधि बलिंद्र कटारिया, मंडल उपाध्यक्ष अनुज गर्ग, जयप्रकाश गोयल, संजय शर्मा, बलजीत राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी हवन में आहुति डाली और मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

