Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा प्रदेश : सत्यनारायण मखंड

उचाना पूर्व मंडी प्रधान सत्यनारायण मखंड ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है। प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर और युवा वर्ग के हित में लगातार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सत्यनारायण मखंड
Advertisement

उचाना पूर्व मंडी प्रधान सत्यनारायण मखंड ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है। प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर और युवा वर्ग के हित में लगातार ऐतिहासिक फैसले लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जा रहा है।

Advertisement

सत्यनारायण मखंड ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसान हितैषी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग सरकार की कार्यशैली से संतुष्ट दिखाई दे रहा है। प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सत्यनारायण मखंड ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों से प्रदेश लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा हैं।

Advertisement

Advertisement
×