विधायक ने दड़वा डेयरी कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर दिये निर्देश
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बुधवार को अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह तथा नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ दड़वा डेयरी कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने...
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बुधवार को अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह तथा नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ दड़वा डेयरी कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने अधिकारियों को कॉम्प्लेक्स की नियमित सफाई कराने और पशुपालकों को गोबर नालियों में न बहाने के निर्देश दिए। उन्होंने साथ ही पशुपालकों को भी नालियों में गोबर न बहाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बेहतर किया जाए तथा नियमित रूप से विशेष सफाई अभियान चलाकर पूरे परिसर को स्वच्छ रखा जाए। विधायक ने कहा कि दड़वा डेयरी कॉम्प्लेक्स में बड़ी संख्या में पशुपालक हैं, ऐसे में यहां साफ-सफाई और जल निकासी की सुचारु व्यवस्था होना बेहद जरूरी है।अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नालियों की गहन सफाई करवाई जाए ताकि यहां जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान विधायक ने विशेष रूप से पशुपालकों से भी बातचीत की और उन्हें निर्देश दिए कि वे गोबर और अन्य अपशिष्ट सीधे नालियों में न बहाएं। उन्होंने कहा कि गोबर नालियों में जाने से नालियां बार-बार ब्लॉक हो जाती हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैलता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक ने पशुपालकों से अपील की कि वे गोबर को निर्धारित स्थान पर ही एकत्र करें और नगर निगम द्वारा तय व्यवस्था के अनुसार उसका निस्तारण करें। मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने बताया कि परिसर में प्रतिदिन सफाई की जा रही है। नालियों में सीधे गोबर बहाने से जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।

