Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मेयर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ किया 2.10 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नगर निगम अनेक कदम उठा रहा है। हर वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य नगर निगम द्वारा कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा एक करोड़ 62...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी के सेक्टर-17 में सड़कों के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ करती मेयर सुमन बहमनी व पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर। -हप्र
Advertisement

बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नगर निगम अनेक कदम उठा रहा है। हर वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य नगर निगम द्वारा कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा एक करोड़ 62 लाख 45 हजार की लागत से वार्ड नंबर 7 के सेक्टर-17 में विभिन्न सड़कों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, वार्ड एक के भाटली में करीब 48 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र का नवीनीकरण किया जाएगा। सोमवार को मेयर सुमन बहमनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल व पार्षद प्रियांक शर्मा के साथ सेक्टर-17 में सड़कों के निर्माण और पूर्व साढ़ौरा विधायक बलवंत सिंह की मौजूदगी में शिलान्यास किया। दोनों परियोजनाओं पर करीब दो करोड़ दस लाख रुपये नगर निगम द्वारा खर्च किए जाएंगे।

Advertisement

मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि सेक्टर-17 में विभिन्न सड़कों का निर्माण बिटुमिन सामग्री से किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था सुचारु होगी बल्कि आसपास के रिहायशी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह वार्ड नंबर 1 के भाटली क्षेत्र में लगभग 48 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त सामुदायिक केंद्र का नवीनीकरण किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने निर्माण एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य पारदर्शिता के साथ, गुणवत्ता मानकों के अनुसार और निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क और सामुदायिक सुविधाएं किसी भी शहर के विकास की रीढ़ होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य आने वाले समय में जगाधरी को एक बेहतर और सुव्यवस्थित शहर के रूप में स्थापित करने में सहायक होंगे। पूर्व विधायक बलवंत सिंह कहा कि भाटली में सामुदायिक केंद्र की नवीनीकरण से हजारों लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष जोनी राणा, धर्मचंद बिंदल, विपिन गर्ग, श्रीकांत शर्मा, नकुल गोयल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
×