Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हरियाणा सरकार ने IAS राजा शेखरू वुंडरू व डी. सुरेश के विभाग आपस में बदले

Haryana News: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में अहम बदलाव किया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश से यह विभाग लेकर 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राजा शेखरू वुंडरू...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
डी. सुरेश व राजा शेखरू वुंडरू की फाइल फोटो।
Advertisement

Haryana News: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में अहम बदलाव किया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश से यह विभाग लेकर 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राजा शेखरू वुंडरू को इस विभाग का जिम्मा सौंपा है।

परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार वुंडरू के पास पहले की तरह बना रहेगा। वहीं वुंडरू से मत्स्य पालन विभाग लेकर डी. सुरेश को इसका प्रधान सचिव नियुक्त किया है। वहीं नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के रेजिडेंट कमिश्नर का कार्यभार सुरेश के पास पहले की तरह बना रहेगा।

Advertisement

इसी तरह से 2022 बैच के आईएएस व थानेसर के एसडीएम शास्वत सांगवान को यहां से बदल कर स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) का मिशन डायरेक्टर बनाया है। अभी तक 2019 बैच के आईएएस जयदीप कुमार इस पद पर थे।

Advertisement

Advertisement
×