ग्राम पंचायत ने सिंह सभा कॉम्प्लेक्स के लिए दी 200 गज जमीन
ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद के सरपंच सुखराज सिंह के प्रयत्नों से ग्राम पंचायत सरस्वती नगर ने गुरुद्वारा सिंह सभा सरस्वती नगर को सिंह सभा कॉम्प्लेक्स के लिए 200 गज जगह दी। इस मौके पर हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य...
ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद के सरपंच सुखराज सिंह के प्रयत्नों से ग्राम पंचायत सरस्वती नगर ने गुरुद्वारा सिंह सभा सरस्वती नगर को सिंह सभा कॉम्प्लेक्स के लिए 200 गज जगह दी। इस मौके पर हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य बलदेव सिंह कायमपुरी, बाबा जसदीप सिंह बमबोली, बीबी मनजीत कौर गधोला, जनता ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, एमडी रणजीत कौर मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बाबा जसदीप सिंह ने अरदास कर कम्युनिटी हाल कॉम्प्लेक्स का नींव पत्थर रखा। उसके पश्चात देग का प्रसाद वितरित किया गया। आई हुई संगत हैप्पी चौधरी, अमरपाल सिंह, राजेश गंदापुरा, मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश आडवाणी, राजू बिंद्रा, डॉ. जसपाल सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह इत्यादि ने एक-एक ईंट रख कर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया। दानी सज्जनों सरदार दविंदर सिंह, बलदेव सिंह कायमपुरी, बाबा जसदीप सिंह, सतीश आडवाणी, राजेश गंदपुरा, अमरपाल सिंह इत्यादि ने अपने सामर्थ्य अनुसार निर्माण कार्य के लिए दान देने की घोषणा की। इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा के सदस्य इकबाल सिंह चावला, परमजीत सिंह, इर्मित सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

