Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' सिद्धांत पर कर रही कार्य : सुमन सैनी

एक करोड़ नौ लाख 45 हजार के विकास कार्यों का किया उद्घाटन और शिलान्यास

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बाबैन में राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 30 लाख रुपये की लागत से बनी अटल किसान श्रमिक कैंटीन का उद्घाटन करती बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी।-निस
Advertisement

हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने बुधवार को लाडवा विधानसभा में करीब एक करोड़ 9 लाख 45 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी सबसे पहले बाबैन की नई अनाज मंडी में पहुंची। यहां पर उन्होंने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 30 लाख रुपये की लागत से बनी अटल किसान श्रमिक कैंटीन का उद्घाटन किया और इसी जगह पर उन्होंने 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भूजल पुनर्भरण तालाब के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

Advertisement

यह कार्यक्रम मार्केट कमेटी बाबैन व प्रशासन द्वारा करवाया गया।

Advertisement

हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर श्रमिक जीवन सुरक्षा योजना के तहत 3 लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए। इनमें गांव रामशरण माजरा के सुशील कुमार को 37 हजार 500 रुपए का चेक, तरसेम को 1 लाख 25 हजार रुपये का चेक और संतराम को 1 लाख 25 हजार रुपए का चेक दिया। बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के लगातार विकास कार्य करवा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 'सबका साथ -सबका विकास- सबका विश्वास' के सिद्धांत पर सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में बिना खर्ची बिना पर्ची युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। यही नहीं विदेशों में भी हरियाणा के युवा अपना परचम लहरा रहे हैं। इसके बाद हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष गांव मेहरा पहुंची जहां पर उन्होंने करीब 54 लाख रुपए 45 हजार की लागत से बने सब हेल्थ केयर सेंटर/ आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस मौके पर गांव में उन्होंने घर की मुरम्मत के लिए गांव के रहने वाले इस्लाम को 80 हजार रुपये और संतोष को 50 हजार रुपये का चेक सहायतार्थ राशि के रूप में दिया।

बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सैनी, बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी, जितेंद्र गर्ग बाबैन, बाबैन के मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, लाडवा के मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, पूनम सैनी, एचएसएएमबी के कार्यकारी अभियंता सतीश कुमार, मार्केट कमेटी के सचिव गुरमीत सिंह, सूर्या सैनी बाबैन, मेहरा के सरपंच सुरमुख सिंह, एसएमओ डॉ. कृष्णकांत, एमपीएचडब्ल्यू रितु व पूजा, पूनम सैनी, रीना सैनी, संजीत सिंगला, सतबीर मंगोली, किशोरी लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Advertisement
×