Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

'गांव चलो-बस्ती चलो' अभियान से पार्टी को मिलेगी मजबूती : कंवरपाल

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि 'गांव चलो बस्ती चलो' अभियान के तहत आज लगातार तीसरे दिन उन्होंने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केन्द्रों पर पहुंच कर शक्ति केंद्र स्तर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी में 'गांव चलो बस्ती चलो' अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर। -हप्र
Advertisement

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि 'गांव चलो बस्ती चलो' अभियान के तहत आज लगातार तीसरे दिन उन्होंने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केन्द्रों पर पहुंच कर शक्ति केंद्र स्तर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित आमजन के साथ जनसंपर्क किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि किसान सम्मान निधि, बुढ़ापा पेंशन, जन-धन योजना, उज्ज्वला गैस योजना, ड्रोन दीदी आदि योजनाओं से हर जाति हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। कंवरपाल ने कहा आज लोग मोदी सरकार व नायब सरकार से पूरी तरह खुश हैं।‌ उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा सरकार की असली ताकत हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि 'गांव चलो बस्ती चलो' अभियान से भाजपा कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ेगा और इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका विचार दर्शन आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, मंडल महामंत्री जगदीश धीमान, मंडल महामंत्री संदीप सिंह, सुशील मान, श्याम लाल, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, सर्बजीत सिंह, राजकुमार, शिवकुमार शर्मा, संजीव शर्मा, राजकुमार शर्मा, सोनू सिंह, अजैब सिंह, सुलेख चंद कश्यप, कृष्ण सैनी आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×