Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सिवाह गौशाला का स्थापना दिवस 8 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा : रविंद्र कादियान

पंचायत मंत्री व शिक्षा मंत्री स्थापना दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत की सिवाह गौशाला के स्थापना दिवस समारोह की जानकारी देते हुए रविंद्र कादियान, संदीप कादियान व अन्य। -हप्र
Advertisement

पानीपत की रिसालु रोड सिवाह स्थित कर्मयोगी श्रीकृष्ण गौशाला का 13वां स्थापना दिवस समारोह 8 मार्च रविवार को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह में पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इनके अलावा बडी संख्या में पानीपत जिला से अनेक गौभक्त एवं समाजसेवी समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह जानकारी सिवाह गौशाला के प्रधान रविंद्र कादियान व चेयरमैन संदीप कादियान ने शनिवार को गौशाला में मीडिया से बात करते हुए दी।

Advertisement

रविंद्र कादियान ने बताया कि हवन-यज्ञ के बाद गौ पूजन करके समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस समारोह को लेकर निमंत्रण पत्र वितरित किये जा रहे हैं। अनुमान है कि कई हजार गौभक्त स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। वहीं, गौभक्तों के मनोरंजन के लिये जयबीर भाटी, रेणू श्योराण, डिम्पल चौधरी, निशा जांगड़ा व आरसी उपाध्याय आदि कलाकार अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।

Advertisement

चेयरमैन संदीप कादियान ने बताया कि गौशाला के स्थापना दिवस समारोह पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गौशाला के उप प्रधान मनोज गोयत, महासचिव राजबीर कादियान, सुबेदार मेजर रामसिंह, कैशियर प्रवीन शर्मा, सहसचिव सोमदत्त शर्मा, लेखाकार दीपक कादियान व सहायक बलबीर सिंह मौजूद रहे।

Advertisement
×