Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बजट गरीबों की हकमारी वाला है : आदित्य सुरजेवाला

कैथल कांग्रेस विधायक आदित्य सिंह सुरजेवाला ने केंद्रीय बजट 2026-27 को तीखे शब्दों में खारिज करते हुए इसे गरीबों की हकमारी का काला बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राजनीतिक रूप से पूरी तरह दिशाहीन, नीतिगत...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नरवाना में विधायक आदित्य सुरजेवाला कई सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ।-निस
Advertisement

कैथल कांग्रेस विधायक आदित्य सिंह सुरजेवाला ने केंद्रीय बजट 2026-27 को तीखे शब्दों में खारिज करते हुए इसे गरीबों की हकमारी का काला बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राजनीतिक रूप से पूरी तरह दिशाहीन, नीतिगत रूप से दिवालिया और शोषित-वंचित वर्गों के खिलाफ है। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने नरवाना में कई सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया। नरवाना पहुंचे युवा विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि जब नायब सरकार हो तो हरियाणा और देश के गरीबों, किसानों, युवाओं के साथ हकमारी बार-बार होगी। बजट में हरियाणा के लिए न कोई बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, न कोई विशेष पैकेज और न ही कोई दूरदर्शी विकास योजना शामिल की गई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×