Teachers Day : पंजाब में 55 शिक्षकों समेत 75 स्टेट अवार्ड का ऐलान; शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के गृह जिले का दबदबा, सबसे अधिक 9 स्टेट अवार्ड
सूची में 55 को स्टेट टीचर अवार्ड, 10 को यंग टीचर अवार्ड
Teachers Day : शिक्षक दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 55 शिक्षकों समेत 75 शिक्षकों व अधिकारियों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार 5 सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में 55 शिक्षकों को ‘स्टेट टीचर अवार्ड’, 10 को ‘यंग टीचर अवार्ड’, 4 को विशेष शिक्षक पुरस्कार तथा 6 अधिकारियों को ‘प्रबंधकीय अवार्ड’ दिए जाएंगे।
सूची में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के गृह जिले रूपनगर का दबदबा रहा है। यहां के प्रिंसिपल व शिक्षकों समेत कुल 9 नाम स्टेट अवार्ड की सूची में शामिल हैं। पटियाला जिले को 7, फिरोजपुर को 6, जबकि बठिंडा और संगरूर को 5-5 अवार्ड मिले हैं। जालंधर, मोगा, तरनतारन, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली को 4-4 अवार्ड मिले। बरनाला, लुधियाना और मानसा को 3-3, जबकि कपूरथला, होशियारपुर, मलेरकोटला, श्री मुक्तसर साहिब और पठानकोट को 2-2 पुरस्कार मिले हैं। अमृतसर, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर और फरीदकोट के हिस्से में 1-1 अवार्ड आया है।
श्री मुक्तसर साहिब जिले से मंडी किलियांवाली के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल कंवलप्रीत कौर सिद्धू, बठिंडा के मैरिटोरियस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. गुरदीप सिंह सिद्धू, रूपनगर से जगतार सिंह, विजय बंगला और अनिल कुमार जोशी तथा पटियाला से विजय कपूर और जालंधर से कुमेद कुमारी ने बाजी मारी है। इसके अलावा लुधियाना, फिरोजपुर, संगरूर, तरनतारन, एसएएस नगर समेत अन्य जिलों के प्रिंसिपल, लेक्चरर, मुख्य अध्यापक, मास्टर और प्राथमिक कैडर के शिक्षकों को उनकी बेहतर कार्यशैली और मेहनत के लिए सम्मानित किया जाएगा।
सूची में सिमिता शर्मा, परमिंदर सिंह, नरेंद्र कुमार, डॉ. गुरदीप सिंह सिद्धू, गुरप्रीत कौर, गुरवीर सिंह, सतिंदर वीर कौर, अमनदीप सिंह, मोनिका, गुरभेज सिंह, रिंकल, पूजा अरोड़ा, राजदीप सिंह सोढ़ी, सतनाम सिंह, अनु बाला, अशोक कुमार राजपूत, कुमेद कुमारी, गुरप्रीत कौर, वरिंदरवीर सिंह, दलजीत कौर, संतोख सिंह मल्ही, डॉ. सुखपाल कौर, सुखधीर सिंह, सरबजीत सिंह, राजवीर कौर, मुहम्मद रमजान, नीना बटिश, ऋषि मनचंदा, बलदेव राम, कंवलप्रीत कौर सिद्धू, हरप्रीत कुमारी, विजय कपूर, गगनदीप कौर, राजिंदर सैनी, ललिता बंगा, जगतार सिंह, प्रवीण लता, प्रभजीत सिंह, अमनप्रीत कौर, पवन कुमार, विजय बंगला, अनिल कुमार जोशी, राजेश धरमाणी, अमरजीत, अमृतपाल सिंह, विपन कुमार गर्ग, रुपिंदर कुमार, अमितिंदर बत्तरा, रमित वासुदेवा, कृष्ण गोपाल महिता, जगतार सिंह, सुखजिंदरपाल सिंह, सुखजीत कौर, अरुण कुमार शर्मा और नीरज सेठी शामिल हैं।
नौजवान कैडर को प्रोत्साहित करने के लिए 10 शिक्षकों को ‘यंग टीचर अवार्ड’ दिया जाएगा। इनमें बठिंडा की सुमन लता, फरीदकोट के गुरशरणजीत सिंह, फिरोजपुर के विपन कुमार, जालंधर के सन्नी छाबड़ा, मानसा के जसमेल सिंह व तेजिंदर सिंह, मोगा के इंद्रजीत सिंह व जगप्रीत सिंह, पटियाला की राजदीप कौर और संगरूर के अतुल गुप्ता शामिल हैं।
पठानकोट की सुमन, पटियाला के गुरदीप सिंह व शिल्पी गर्ग तथा संगरूर के जगराज सिंह को एसोसिएट अध्यापक के तौर पर विशेष पुरस्कार मिलेगा। वहीं छह अधिकारियों को ‘प्रबंधकीय अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्रिंसिपल डाइट बरनाला डॉ. मुनीष मोहन शर्मा, बीपीईओ बठिंडा लखविंदर सिंह, डिप्टी डीईओ फतेहगढ़ साहिब कमलजीत कौर, बीपीईओ फिरोजपुर सुमनदीप कौर, बीपीईओ मुक्तसर जगदीप सिंह और मुख्य कार्यालय के सहायक डायरेक्टर विजय कुमार शर्मा शामिल हैं।

