टीचर ट्रांसफर पॉलिसी बेहतर, न्यायपूर्ण और व्यावहाहरिक है : कृष्ण निर्माण
शिक्षक तबादला करवाओ संघर्ष समिति, हरियाणा जो कि पिछले तीन सालों से ट्रांसफर की मांग को लेकर संघर्षरत है, ने शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई टीचर ट्रांसफर पॉलिसी को सर्वमान्य, न्यायपूर्ण और बेहतरीन पॉलिसी बताते हुए सरकार और...
शिक्षक तबादला करवाओ संघर्ष समिति, हरियाणा जो कि पिछले तीन सालों से ट्रांसफर की मांग को लेकर संघर्षरत है, ने शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई टीचर ट्रांसफर पॉलिसी को सर्वमान्य, न्यायपूर्ण और बेहतरीन पॉलिसी बताते हुए सरकार और शिक्षा विभाग का धन्यवाद किया। साथ ही यह मांग भी की कि सरकार और विभाग को चाहिए कि ट्रांसफर प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और ट्रांसफर पॉलिसी पर जनगणना आदि को लेकर जिस तरह की अफवाहें हैं, उनको साफ किया जाए क्योंकि यदि इस समय ट्रांसफर नहीं हुई तो सरकार और शिक्षा विभाग की ही बदनामी होगी। शिक्षा मंत्री तो लागातार दावा कर रहे हैं कि अप्रैल में सभी शिक्षकों को नये स्टेशन अलॉट कर दिए जाएंगे।
समिति के राज्य प्रधान कृष्ण कुमार निर्माण, महिला राज्य प्रधान जसबीर कौर, राज्य महासचिव रामनिवास संगोही, राज्य प्रेस प्रवक्ता ऋषिराज नरवाल, राज्य सचिव पवन कुमार वर्मा, भगवान दास, भूषण शास्त्री, विनोद कुमार मेहरा ने कहा कि जनगणना ट्रांसफर के लिए बाधा नहीं बननी चाहिए और चूंकि ट्रांसफर पॉलिसी एकदम सही है, जिसमें कोई कमी नहीं है, अतः तत्काल ट्रांसफर करने की ओर बढ़ा जाए क्योंकि ट्रांसफर को लेकर काफी कार्य हो भी चुका है।राज्य प्रधान कृष्ण कुमार निर्माण ने मांग की कि सरकार,शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग को चाहिए कि किसी भी सूरत में ट्रांसफर नहीं रुकने चाहिए। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि जेबीटी की ट्रांसफर पॉलिसी में 95 प्रतिशत वाला जो नियम बनाया गया है, उस पर पुनर्विचार किया जाए व सरकार और विभाग ट्रांसफर को शिक्षकों का विकल्प न मानें और न ही स्कूल मर्जर का औजार बनाएं। खाली पदों पर भर्ती करके हर एक छात्र के लिए शिक्षक उपलब्ध करवाये जाएं ताकि कोई भी स्कूल बिना शिक्षक के न रहें।

