Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

तावडू CIA की बड़ी कार्रवाई, 85 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

नूंह जिले के तावडू सदर थाना क्षेत्र में सीआईए तावडू टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को 85.70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नूंह जिले के तावडू सदर थाना क्षेत्र में सीआईए तावडू टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को 85.70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आरोपियों से एक कार को भी जब्त कर लिया गया है। मामलें में सदर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

तावड़ू सीआईए की एक टीम शुक्रवार 23 जनवरी को गश्त के दौरान शिकारपुर बस अड्डे पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि बिलाल पुत्र हनीफ और फतेह मोहम्मद पुत्र इसराईल निवासी टुन्डलाका थाना पुनहाना, जिला नूंह नशीला पदार्थ हैरोइन बेचने का काम करते हैं। जो फिलहाल सफेद रंग की कार में केएमपी पुल के नीचे धुलावट गांव के पास कच्चे रास्ते पर नशीले पदार्थ बेचने की फ़िराक में है।

Advertisement

इस सूचना के आधार पर टीम मौके पर दबिश देने पहुंची तो आरोपी पुलिस वाहन को देख भागने की कोशिश करने लगे। एएसआई संदीप कुमार और टीम ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान उपरोक्त फतेह मोहम्मद और बिलाल बताई। नियम अनुसार तलाशी लेने पर बिलाल और फतेह मोहम्मद की जेबों से एक समान पॉलीथीन बरामद हुई। जिसमें मिले पदार्थ की पुष्टि मादक पदार्थ हेरोइन के रूप में हुई।

Advertisement

बिलाल के पास से 55.40 ग्राम और फतेह के पास से 30.30 ग्राम कुल मिलाकर 85.70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जानकारी के अनुसार इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह मादक पदार्थ वकील निवासी गांव भाजलाका तावडू सदर थाना से खरीदा था। पुलिस ने मामलें में उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
×