नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश गर्ग का शपथ ग्रहण 6 जुलाई को
6 जुलाई को हांगकांग में लॉयन इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ए2 के नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में शाहाबाद के उद्योगपति व समाजसेवी उमेश गर्ग पद की शपथ लेंगे। गर्ग ने बताया कि हांगकांग में 6 जुलाई को शपथ ग्रहण है,...
6 जुलाई को हांगकांग में लॉयन इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ए2 के नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में शाहाबाद के उद्योगपति व समाजसेवी उमेश गर्ग पद की शपथ लेंगे। गर्ग ने बताया कि हांगकांग में 6 जुलाई को शपथ ग्रहण है, जिसमें 220 देशों के 700 नवनिर्वाचित गवर्नर एक साथ शपथ ग्रहण करेंगे। वर्ष 2026-27 के लिए स्लोगन है 'बोर्न टू सर्व'। इस शपथ ग्रहण में स्वयं डिस्ट्रिक्ट 321ए2 के 300 शीर्ष नेता भी भाग लेंगे, जिनमें उमेश गर्ग के गृहनगर शाहाबाद के 25 प्रमुख सदस्य भी भाग लेकर अपनी संगठनात्मक शक्ति व मधुरता का परिचय देंगे। उमेश गर्ग, शाहाबाद विकास मंच से सक्रियता से जुड़े हैं। मंच के प्रधान राजेश सिडाना ने कहा कि पूरा मंच गौरान्वित है और उमेश गर्ग का गवर्नर बनना विकास मंच की भारी उपलब्धि है। उमेश गर्ग 2-3 मई को नोएडा में निर्विरोध गवर्नर चुने गए थे। हांगकांग जाने वालों में अन्य के अलावा विजय गर्ग, पवन गौतम, राजेंद्र गाबा, बलबीर खुराना, राकेश अंटाल, राज गाबा, रमन गर्ग, गुरचरण सिंगला भी शामिल हैं।
