निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण, अभिभावक हितों पर जोर
खंड शिक्षा अधिकारी सरस्वती नगर सर्वोदय गोयल ने खंड के निजी शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिला उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशों के...
खंड शिक्षा अधिकारी सरस्वती नगर सर्वोदय गोयल ने खंड के निजी शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिला उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशों के तहत किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण स्तर, स्वच्छता व्यवस्था तथा विद्यालय के अभिलेखों की विस्तार से जांच की गई। साथ ही अभिभावकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों किताबें, फीस और यूनिफॉर्म पर विशेष ध्यान दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी विद्यालय द्वारा अभिभावकों पर किसी विशेष दुकान से किताबें या यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। अभिभावकों को अपनी सुविधा अनुसार सामग्री खरीदने की पूर्ण स्वतंत्रता होनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को फीस संरचना में पारदर्शिता बनाए रखने और सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए।

