Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

निगम चुनाव में एकजुटता से दें समाज के प्रत्याशियों का साथ : बुवानीवाला

चुनाव जैसी प्रक्रिया में समाज की शक्ति उसकी एकजुटता और मतदान प्रतिशत से तय होती है। यदि वैश्य समाज संगठित होकर अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों को समझे तो किसी भी चुनाव की दिशा और दशा बदलने में महत्वपूर्ण...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शाहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते अशोक बुआनीवाला। -निस
Advertisement

चुनाव जैसी प्रक्रिया में समाज की शक्ति उसकी एकजुटता और मतदान प्रतिशत से तय होती है। यदि वैश्य समाज संगठित होकर अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों को समझे तो किसी भी चुनाव की दिशा और दशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ये बात अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने स्थानीय नई अनाज मंडी मे डॉ. प्रदीप गोयल के प्रतिष्ठान पर समाज के बंधुओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर समाज के लोगों से नगर निगम चुनाव के संभावित परिदृश्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जहां-जहां वैश्य उम्मीदवार मैदान में हैं, वहां समाज को व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर एकजुटता के साथ उनका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समर्थन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक शक्ति का प्रतीक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल जीत नहीं, बल्कि सम्मानजनक और ऐतिहासिक जीत होना चाहिए ताकि नगर निगम में वैश्य समाज की आवाज बुलंद और प्रभावी रूप से सुनी जा सके। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर भी जोर दिया। दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने शाहाबाद मंडी के प्रमुख बाजारों का भ्रमण भी किया और व्यापारियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर आगामी 7 मार्च को वृंदावन में आयोजित होने वाले अग्रवाल वैश्य समाज के प्रांतीय अधिवेशन का न्योता भी दिया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिंगला, उपाध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता, महासचिव राजेश सिंगला, प्रवक्ता सुमित गर्ग, अमृत गुप्ता आशु, रितेश गुप्ता और सुप्रतीक गुप्ता सहित समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×