सुभाष कांबोज, शैंकी गुप्ता आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान व उपप्रधान चुने गए
अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन की एक बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक में अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन से जुड़े अनेक आढ़तियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से सुभाष कांबोज जयपुर को अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन का प्रधान व शैंकी गुप्ता को...
Advertisement
अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन की एक बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक में अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन से जुड़े अनेक आढ़तियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से सुभाष कांबोज जयपुर को अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन का प्रधान व शैंकी गुप्ता को सर्वसम्मति से उपप्रधान चुना गया। सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान व उपप्रधान का आढ़तियों ने स्वागत किया। सर्वसम्मति से अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के चुने गए प्रधान सुभाष कांबोज जयपुर व उपप्रधान शैंकी गुप्ता ने बताया कि अनाजमंडी में किसानों को अपनी फसल को बेचने में कोई भी दिक्कत न आए इसके लिए एसोसिएशन हरसंभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर राजपाल खरकाली, शिव कुमार संधाला, मान सिंह आर्य, राजेश कांबोज रादौरी, रामकुमार झगूड़ी, पूर्ण चंद आहूजा, संदीप टोपरा, निरंजन सिंह, बंसी सैनी सहित अनेक आढ़ती उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

