विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
भारत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबैन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में...
भारत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबैन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवन और स्वच्छ समाज का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय में कविता प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, स्किट और स्लोगन राइटिंग सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यालय की प्रिंसिपल सुनीता खन्ना ने विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की शपथ भी दिलाई गई।

