Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एमडीएन ग्लोबल स्कूल में छात्रों ने गायन, नृत्य, भाषण की प्रस्तुतियों से बांधा समा

एमडीएन ग्लोबल स्कूल कैथल में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ जिसमें विद्यालय के निदेशक डा. विनोद कुमार, चेयरपर्सन निधि कंसल, प्रबंधक गौरव...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल स्थित एमडीएन ग्लोबल स्कूल में हवन में आहूति डालते प्रबंधन, स्टाफ व बच्चे।-हप्र
Advertisement

एमडीएन ग्लोबल स्कूल कैथल में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ जिसमें विद्यालय के निदेशक डा. विनोद कुमार, चेयरपर्सन निधि कंसल, प्रबंधक गौरव गर्ग, प्रधानाचार्य डॉ. संत कौशिक सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर 'एक्सप्रेशन 2026-ए स्टेज फॉर ऑल' नामक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गायन नृत्य वाद विवाद भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निदेशक डॉ विनोद कुमार ने कहा कि वर्ष 2017 में मात्र 192 विद्यार्थियों से प्रारंभ हुआ यह विद्यालय आज 1500 से अधिक विद्यार्थियों के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।प्रबंधक गौरव गर्ग एवं प्रधानाचार्य डॉ संत कौशिक ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×