Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर उमरी में होगा राज्य स्तरीय समारोह : कृष्ण लाल पंवार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पिपली पैराकीट में आयोजित बैठक को संबोधित करते विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार। -हप्र
Advertisement

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती भव्य और विशाल होगी। हरियाणा सरकार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती को पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाएगी। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र जिले के उमरी में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार स्वयं करेंगे। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र के पिपली पैराकीट में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता भी मौजूद रहे। बैठक में बाद विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

Advertisement

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान संत थे। उन्होंने अपने उपदेशों और वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और जातिगत असमानता के विरुद्ध सशक्त आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649 वीं जयंती पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुरुक्षेत्र जिला भाजपा कार्यालय में 17 जनवरी को एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में भाजपा एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी हिस्सा लेगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य, एसडीएम लाडवा अनुभव मेहता, डीएमसी अमन कुमार, जिला परिषद सीईओ शंभू राठी, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान जितेंद्र खैरा, एससी मोर्चा के जिला प्रधान विशाल सौदा, उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, भाजपा नेता मलकीत ढांडा सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisement

बाक्स--124 करोड़ से गुरु रविदास भवन, म्यूजियम का जल्द शुरू होगा निर्माण

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि उमरी में 124 करोड़ रुपये की लागत से संत शिरोमणि गुरु रविदास भवन व म्यूजियम को बनाया जाएगा, जो संत रविदास के जीवन, शिक्षाओं और भक्ति आंदोलन को समर्पित होगा। इस परियोजना का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया चली हुई है, इसके बाद इसे हाई पावर परचेज कमेटी से पास करवाकर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन में सबसे ऊपर गुरु रविदास की 38 मीटर की मूर्ति लगाई जाएगी, जो नेशनल हाईवे से आने-जाने वालों को स्पष्ट नजर आएगी। पंवार ने कहा कि 5 एकड़ जगह में 124 करोड़ रुपये की लागत से गुरु रविदास भवन व म्यूजियम का निर्माण करवाया जाएगा। इस परियोजना का करीब 90 करोड़ रुपये की लागत के कार्यों की टेंडर प्रक्रिया चली हुई है

Advertisement
×