एसपी ने किया पार्क, कार्यालय परिसर सौंदर्यीकरण का उद्घाटन
इन्द्री डीएसपी कार्यालय के परिसर का सौंदर्यीकरण, पार्क व उद्यानों का निर्माण करवा डीएसपी सतीश गौतम ने एक साल के भीतर कार्यालय का कायाकल्प कर दिया। पुलिस अधीक्षक करनाल नरेन्द्र बिजारणिया ने सौंदर्यीकरण व नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन किया।...
इन्द्री डीएसपी कार्यालय के परिसर का सौंदर्यीकरण, पार्क व उद्यानों का निर्माण करवा डीएसपी सतीश गौतम ने एक साल के भीतर कार्यालय का कायाकल्प कर दिया। पुलिस अधीक्षक करनाल नरेन्द्र बिजारणिया ने सौंदर्यीकरण व नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन किया। पार्क व पुष्प वाटिकाओं में खिले फूलों को देखकर वे प्रसन्न नजर आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीएसपी सतीश गौतम ने उन्हें कार्यालय परिसर में कदम-दर कदम किए गए कार्यों से अवगत करवाया। एसडीएम अनिल यादव ने कार्याक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। डीएसपी सतीश गौतम ने 26 दिसंबर, 2024 को इन्द्री में डीएसपी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उस समय कार्यालय परिसर में झाड़-झंखाड़, गाजर घास, भांग के पौधों व गंदगी का साम्राज्य था। एसपी नरेन्द्र बिजारणिया ने कहा कि प्रकृति हमारी सभी जरूरतों को पूरा करती है। जब हम प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रयास करते हैं, तो प्रकृति की अनुकंपा से हम सबसे ज्यादा लाभान्वित होते हैं। उन्होंने कहा कि उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सुंदरता मनमोहक व प्रेरणादायी है। इसके लिए डीएसपी सतीश गौतम व सौंदर्यीकरण की पूरी टीम बधाई की पात्र है।
एसडीएम इन्द्री अनिल यादव ने कहा कि शहर के बीचों-बीच डीएसपी कार्यालय की सुंदरता सभी के लिए एक सुखद अहसास लाने वाली है। यहां पर खिले सैकड़ों किस्म के फूल सभी को अपनी तरफ खींचते हैं। इस मौके पर थाना प्रभारी विपिन कुमार, सौंदर्यीकरण अभियान में सहयोगी रहे महिन्द्र खेड़ा, अरुण कुमार, सुरेश नगली, बलराज चहल, गढ़ीबीरबल सरपंच प्रतिनिधि राजेश प्रिंस, मान सिंह चंदेल, धर्मवीर लठवाल, जगदीश चंद्र, सुनील अलाहर, रीडर बलजीत, एसपीओ रविंद्र कम्बोज, विकास कम्बोज, संजीव कल्याण, एचसी अनिल, राकेश, धर्मपाल, जगदीश, नरेश, सतबीर, बग्गा, सुरेश, परवीन व नरेन्द्र मौजूद रहे।

