Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

समाज सेवा प्रत्येक व्यक्ति का आत्मिक फर्ज : कर्मवीर

रतिया उपमंडल के गांव लांबा में हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी के पहुंचने पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गांव लांबा में चहल निवास पर प्रमुख समाजसेवी एवं एनआरआई भूपेंद्र सिंह चहल (रूबन) के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रतिया में आयुक्त कर्मवीर सैनी को सम्मानित करते संस्थाओं के प्रतिनिधि। -निस
Advertisement

रतिया उपमंडल के गांव लांबा में हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी के पहुंचने पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गांव लांबा में चहल निवास पर प्रमुख समाजसेवी एवं एनआरआई भूपेंद्र सिंह चहल (रूबन) के नेतृत्व में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ व फूलमालाएं पहनाकर आयुक्त कर्मवीर सैनी का स्वागत किया। लोक चेतना मंच हरियाणा के चेयरमैन डॉ. नैब सिंह मंडेर ने स्वागत करते हुए बताया कि कर्मवीर सैनी समाज सेवा को समर्पित शख्सियत हैं। जनप्रतिनिधि के रूप में समाजसेवा में तीस वर्षों से बहुत बड़ी सेवा का दायत्व संभाला हुआ है। इस अवसर पर आयुक्त कर्मवीर सैनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि रतिया क्षेत्र के लोग मन के अच्छे व जागरूक लोग हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा करना व दूसरों की मदद करना मनुष्य का फर्ज है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को समर्पित भावना के साथ अपना दायित्व निभाना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने सवालों का जबाव देते हुए कहा कि राज्य सूचना आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ मामलों का निपटान करता है | उन्होंने आरटीआई के मामलों से संबंधित कनाडा में हुई अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में शामिल होकर नई दिशा की चर्चा भी की। सम्मान समारोह में चहल परिवार लाम्बा, लोक चेतना मंच हरियाणा, वार एसोसिशन प्रतिनिधियों ने शाल, प्रशंसा पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। एनआरआई भूपिंदर सिंह चहल व बिट्टा चहल ने बताया कि पिछले लम्बे समय से आयुक्त कर्मवीर सैनी परिवार को समाज सेवा में प्रहरी के रूप देखते आ रहे हैं। सम्मान समारोह में छिंद्रपाल सिंह चहल, सरपंच गुरदेव सिंह, लोक चेतना मंच के महासचिव कृष्ण चित्रकार, हैप्पी सिंह सेठी, बूटा सिंह चहल, गुरप्रीत सिंह, गुरशरण सिंह, हरप्रीत सिंह, जतिन्दर सिंह, रणधीर सिंह, एडवोकेट दविंदर ग्रोवर, नरेंद्र मलिक, निशान जिंदल,

Advertisement

दीपक नायक, रवि मलिक, जसविंद्र पाल शर्मा सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे |

Advertisement
×