Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रिफाइनरी के हड़ताली कर्मियों के समर्थन में उतरी एसकेएस, सीटू

मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अम्बाला शहर में सोमवार को अम्बाला प्रशासन प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी नेता।-हप्र
Advertisement

आज सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, जिला अंबाला एवं सीटू अंबाला द्वारा 23 फरवरी से वेतन बढ़ोतरी एवं अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) पानीपत रिफाइनरी साझा ज्ञापन को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अंबाला प्रशासन को सौंपा गया। इस अवसर पर जिला प्रधान इंद्र सिंह बधाना, जिला सचिव विकास वर्मा, सेवा राम, बीरपाल कागड़ा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से किशन लाल सागर, रविन्द्र शर्मा तथा सीटू जिला कमेटी सदस्य मास्टर कुलदीप चौहान सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। जिला प्रधान ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पानीपत रिफाइनरी प्रोजेक्ट में लगभग 30000 कॉन्ट्रैक्ट वर्कर 23 फरवरी से वेतन बढ़ोतरी एवं अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को बाउंसर बुलाकर हड़ताली कर्मचारियों की सभा और प्रदर्शन को बाधित करने का प्रयास किया गया। प्रशासन के इस दमनात्मक रवैये के विरोध में सभी कर्मचारी संगठनों एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा विरोध दर्ज किया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×