Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Sirsa News: डिलीवरी बॉय पर चाकू से जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sisa News: बेगू रोड से बुलाकर भादरा पार्क के पास किया था हमला, पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू बरामद किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Sisa News: सिरसा के भादरा पार्क के निकट एक डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

कीर्ति नगर पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की मां की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार उनका बेटा विकास कुमार डिलीवरी का कार्य करता है। 30 जून को वह शहर में डिलीवरी देने गया हुआ था। इसी दौरान कीर्ति नगर निवासी मनी ने उसे फोन कर बेगू रोड स्थित एक स्कूल के पास बुलाया।

Advertisement

पहले विकास ने आने से मना कर दिया, लेकिन बार-बार फोन आने पर वह वहां पहुंच गया। आरोप है कि मनी, अजय और कार्तिक उसे बाइक पर बैठाकर भादरा पार्क के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ झगड़ा किया और पीछे से चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Advertisement

घायल विकास को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आते ही उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद शहर थाना पुलिस और कीर्ति नगर पुलिस चौकी की टीम ने जांच तेज करते हुए महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी कार्तिक पुत्र भूपेंद्र सिंह उर्फ विक्की निवासी गली नंबर-4, मेला ग्राउंड, बेगू रोड, सिरसा को कीर्ति नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद, कर लिया है । पूछताछ में उसके अन्य साथियों की पहचान कर ली है, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर दोषियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Advertisement
×