Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जीते वहां एसआईआर ठीक : कार्तिकेय शर्मा

विपक्ष को हार के लिए करना चाहिए आत्म मंथन, पंजाब में भाजपा की सरकार आने का किया दावा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
साढ़ौरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का स्वागत करती विधायक रेणु बाला, नगरपालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा। -हप्र
Advertisement

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा आज यमुनानगर के साढ़ौरा हलके में पहुंचे, जहां उन्होंने साढ़ौरा मुख्य बाज़ार मार्ग एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर के हाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर साढ़ौरा से विधायक रेणु बाला,नगरपालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पंजाब की जनता ने सभी दलों को देख लिया है, अब पंजाब की जनता भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर नशे से छुटकारा मिलेगा, बेरोजगारी से छुटकारा मिलेगा, निवेश बढ़ेगा, विकास होगा।

Advertisement

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि विपक्ष एसआईआर के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जीते हैं, वहां एसआईआर ठीक है, लेकिन जहां भाजपा और उसके सहयोगी दल जीते हैं, वहां एसआईआर गलत हो जाता है। इस तरह से लोगों को गुमराह करना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्म मंथन करना चाहिए, लोगों के साथ जुड़ना चाहिए, लोगों की बात करनी चाहिए।

Advertisement

यमुनानगर से चंडीगढ़ वाया साढ़ौरा नारायणगढ़ रेल लाइन की वर्षों पुरानी मांग को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वह जल्दी ही इस विषय में केंद्रीय रेल मंत्री से मिलकर रेल लाइन स्थापित करने का आग्रह करेंगे।

Advertisement
×