Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

803 ठिकानों पर एकसाथ दबिश, 39 कुख्यात अपराधियों समेत 173 पकड़े

पुलिस का ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह। फाइल फोटो
Advertisement

हरियाणा पुलिस ने अपराध और नशे के संगठित नेटवर्क को तोड़ने के लिए ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के तहत शनिवार को राज्यभर में अभूतपूर्व कार्रवाई की। 13 दिसंबर 2025 को चले इस मेगा ऑपरेशन में पुलिस की विशेष टीमों ने एक साथ 803 चिन्हित नशा, जुआ और अपराध हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी की।

नतीजतन, कानून से भाग रहे कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी हुई, भारी मात्रा में नकदी व नशीले पदार्थों की बरामदगी हुई और साइबर ठगों पर बड़ी चोट पुलिस ने की। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 173 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया और 75 नए आपराधिक मामले दर्ज किए।

Advertisement

इनमें आर्म्स एक्ट के तीन केस भी शामिल हैं, जिनमें चार आरोपियों को अवैध हथियार रखने का दोषी पाया गया। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि लंबे समय से फरार 39 हिंसक अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। पुलिस ने पड़ोसी राज्यों के साथ 30 अहम खुफिया सूचनाएं साझा कीं, जबकि विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर शिकंजा और कसा गया।

Advertisement

अपराध की कमर तोड़ने के लिए आर्थिक मोर्चे पर भी पुलिस ने जोरदार वार किया। अभियान के दौरान कुल 28,68,430 रुपये नकद बरामद किए गए। इनमें पलवल से 20 लाख और सिरसा से 8 लाख रुपये की बड़ी जब्ती शामिल है।

Advertisement
×