Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फतेहाबाद की बाहरी कॉलोनियों में 24 करोड़ से डाली जाएगी सीवरेज

मंजूरी दिलवाने पर जताया भाजपा प्रधान प्रवीण जोड़ा का आभार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फतेहाबाद में आउटर कालोनियों के बाशिंदे जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए। -हप्र
Advertisement

फतेहाबाद नगर परिषद सीमा में शामिल की गई बाहरी कॉलोनियों में 24.41 करोड़ की लागत से सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। सीवरेज लाइन बिछाने के प्रस्ताव को मंजूरी दिलवाये जाने पर हंस कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी व स्वामी नगर सहित अन्य कॉलोनी के नागरिकों ने सोमवार को जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। कॉलोनीवासियों ने भाजपा कार्यालय में जाकर आभार जताया।

Advertisement

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 'सबका साथ सबका विकास' की भावना के साथ विकास कार्य करवाये जा रहे हैं, इसी कड़ी में फतेहाबाद शहर की विभिन्न आऊटर कॉलोनियां जो सालों से सीवरेज लाइन से वंचित थीं, इन्हें अब सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने के प्रस्ताव को सरकार की हाई पावर कमेटी द्वारा मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, कीर्ति नगर, पुरानी तहसील, डेरा मोहल्ला जैसे एरिया में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों के लगभग 3500 घरों तक सीवरेज का कनेक्शन दिया जाएगा। इन कॉलोनियों में सीवरेज नेटवर्क के लिए 200 एमएम डाई, 250 एमएम डाई, 300 एमएम डाई व 350 एमएम डाई के लिए करीब 24.41 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। इसके अलावा शहर की पुरानी सीवरेज लाइन को भी दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त मैनहोल भी बनवाया जाना निर्धारित किया गया है। छोटी लाइनों को बड़ा किया जाएगा।

गौरतलब है कि बाहरी कॉलोनी में सीवरेज व पानी निकासी की समस्या लगभग 30 साल पुरानी है। हंस कॉलोनी व स्वामीनगर के लोगों ने अनेकों बार गंदे पानी की निकासी को लेकर धरने व प्रदर्शन किए हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, विक्रम शर्मा, सीएम विंडों सिटीजन पर्सन धनंजय अग्रवाल, मार्केट कमेटी सदस्य राधेश्याम झांझड़ा, रमेश उर्फ कालू गुर्जर, डॉ. सुबे सिंह, राजू सैनी सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
×