Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

संघौर पोस्ट ऑफिस ने रचा इतिहास, जीता सर्वश्रेष्ठ ब्रांच का पुरस्कार

हरियाणा सर्कल के अंतर्गत कुरुक्षेत्र डिवीजन में इंडिया पोस्ट ऑफिस विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में संघौर पोस्ट ऑफिस शाखा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ ब्रांच का प्रथम पुरस्कार हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
संघौर पोस्ट ऑफिस के ब्रांच पोस्ट मास्टर सुशील भारद्वाज सर्वश्रेष्ठ ब्रांच का प्रथम पुरस्कार हासिल करते हुए। -निस
Advertisement

हरियाणा सर्कल के अंतर्गत कुरुक्षेत्र डिवीजन में इंडिया पोस्ट ऑफिस विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में संघौर पोस्ट ऑफिस शाखा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ ब्रांच का प्रथम पुरस्कार हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह सम्मान शाखा के ब्रांच पोस्ट मास्टर सुशील भारद्वाज को मुख्य डाक महानिदेशक एवं डाक सेवाएं निदेशक ने शील्ड एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सुशील भारद्वाज ने बताया कि संघौर शाखा ने बीते समय में ग्रामीण क्षेत्र में डाक सेवाओं को बेहतर बनाने, वित्तीय सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शाखा द्वारा लोगों को समय पर सेवाएं प्रदान करना, खातों का सही संचालन, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना इसकी प्रमुख विशेषताएं रही हैं। इसी उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते विभाग ने इसे पूरे डिवीजन में सर्वश्रेष्ठ शाखा के रूप में चुना है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे विभाग, उच्च अधिकारियों और उनकी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और यह पुरस्कार हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×