Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

संत महापुरुषों ने सदैव सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया : ऐशना कल्याण

घरौंडा विधानसभा के कई गांवों में रविवार को गुरु रविदास जयंती बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि स्पीकर हरविंद्र कल्याण की सुपुत्री ऐशना कल्याण इलाके के गांवों में गुरु रविदास की जयंती समारोह में शामिल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
करनाल घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में स्पीकर की सुपुत्री ऐशना कल्याण को रविवार को गुरु रविदास जयंती पर सम्मानित करते समाज के लोग।-हप्र
Advertisement

घरौंडा विधानसभा के कई गांवों में रविवार को गुरु रविदास जयंती बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि स्पीकर हरविंद्र कल्याण की सुपुत्री ऐशना कल्याण इलाके के गांवों में गुरु रविदास की जयंती समारोह में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि हमें गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। गुरु रविदास सदैव जातपात से ऊपर उठने का संदेश देते रहे और सभी वर्गों के उत्थान उनके खुशहाल जीवन के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा संत महापुरुष किसी एक जाति बिरादरी के नहीं होते। संत महापुरुषों ने सदैव सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। ऐशना कल्याण ने कहा की संतों का आशीर्वाद हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है। घरौंडा इलाके के गांव स्टौंडी, गग़सीना, घरौंडा, ऊंचा समाना, रावर, गंजो गढ़ी, अमृतपुर, कुटेल, मुबारकबाद, पनोडी, जमालपुर, कलहेडी, डिंगर माजरा, कैमला में श्रद्धालुओं ने संत गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई। ग्रामीणों ने ऐशना कल्याण का जोरदार अभिनंदन किया, ऐशना कल्याण ने सभी को गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×