Safai Workers Protest : नगर परिषद कार्यालय में कचरा फेंकने पर चौकीदार सहित सफाई कर्मियों पर FIR दर्ज
हड़ताली कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर विरोध जताया
Safai Workers Protest : नगर परिषद् कार्यालय में कूड़ा फेंकने के मामले में 14नामजद व अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस बारे परिषद् के कार्यकारी अधिकारी सुरेश चौहान ने शहर पुलिस को 1सितंबर को शिकायत दी थी कि परिषद् में तैनात चौकीदार वीरेंद्र ने 31अगस्त की रात्रि 8बजे हड़ताली कर्मचारियों से मिलकर कार्यालय का ताला खोल दिया। तथा 14नामजद सफाई कर्मचारीयों व उनके साथियों ने कार्यालय में कूड़ा डाल दिया।
कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर कूड़ा उड़ेलने के मामले में शहर पुलिस ने 1सितंबर को ही 14 सफाई कर्मचारियों व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल है।कर्मचारियों पर बीएनएस की धारा 190, 191(2), 271, 221, 222, 329 के तहत किया गया है।
शुक्रवार को अग्निशमन व नगर परिषद् के हड़ताली कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन करवाकर अपना विरोध व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि उनके लिए प्रदेश सरकार की मृत्यु हो चुकी हैं। जिसके शौक में उन्होंने मुंडन करवाया है। इसी बीच शुक्रवार को कौशल रोजगार निगम व ठेका एजेंसी के कुछ कर्मचारियों की मदद से गली मोहल्लों में डोर टू डोर गाड़ियों ने घरों से कूड़ा संग्रहण किया। बाजारों में बिखरा कूड़ा व लगे कूड़े के ढेर जस के तस है।

