Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Rohtak News: मदीना रेलवे स्टेशन के पीछे युवक का जला शव मिला, हत्या की आशंका

पहचान मिटाने के लिए केमिकल डालकर शव जलाने का प्रयास किए जाने की आशंका, बहुअकबरपुर पुलिस जांच में जुटी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

Rohtak News: मदीना रेलवे स्टेशन के पीछे सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव काफी हद तक जला हुआ था। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या के बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए शव पर केमिकल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मदीना रेलवे स्टेशन के पीछे युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बहुअकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव जली अवस्था में मिला। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की जांच की तथा मृतक की पहचान से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया।

Advertisement

गुमशुदगी की सूचनाएं भी खंगाल रही पुलिस

Advertisement

पुलिस आसपास के क्षेत्र में हाल में दर्ज युवकों की गुमशुदगी की सूचनाओं की भी जानकारी जुटा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही मामले की परिस्थितियां और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

बहुअकबरपुर थाना प्रभारी जसवीर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान के बाद मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisement
×