Rohtak Fire News : डी-पार्क स्थित दुकानों में भीषण आग, आसपास की दुकानें कराई जा रहीं खाली
Rohtak Fire News : रोहतक के डी-पार्क क्षेत्र में दुकानों में मंगलवार दोपहर को भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रोहतक शू कंपनी की दुकान के ऊपर कंप्रेसर फटने से लगी बताई जा रही है। आग ने...
Rohtak Fire News : रोहतक के डी-पार्क क्षेत्र में दुकानों में मंगलवार दोपहर को भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रोहतक शू कंपनी की दुकान के ऊपर कंप्रेसर फटने से लगी बताई जा रही है।
आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आसपास की दुकानों तक फैल गई। घटना में तीन से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के करीब तीन घंटे बाद भी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सकी है। एहतियात के तौर पर प्रशासन द्वारा आसपास की दुकानों को खाली कराया जा रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन से अधिक लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पा रही कि कितने लोग फंसे हुए हैं। आग को लगे तीन घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल, नगर निगम और दमकल विभाग के कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सूचना मिलने पर नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।
प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने और संभावित रूप से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी थे।
