गन प्वाइंट पर परिवार को बंधक बनाकर डकैती और एक लाख पांच हजार रुपये का इनामी आरोपी अरेस्ट
Haryana News: गन प्वाइंट पर पूरे परिवार को बंधकर बनाकर डकैती करने और एक लाख पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को हथीन पुलिस ने एसटीएफ गुरूग्राम के सहयोग से अरेस्ट किया है। ज्वाइंट आप्रेशन में गिरफ्तार किए गए आरोपी...
Haryana News: गन प्वाइंट पर पूरे परिवार को बंधकर बनाकर डकैती करने और एक लाख पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को हथीन पुलिस ने एसटीएफ गुरूग्राम के सहयोग से अरेस्ट किया है। ज्वाइंट आप्रेशन में गिरफ्तार किए गए आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमाडं पर लिया गया है। आऱोपी के खिलाफ हरियाणा और यूपी में डकैती, लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 4 मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि ऑपरेशन ट्रेकडाउन अंतर्गत अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हथीन थाना पुलिस और एसटीएफ गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। बीती 23 अप्रैल को हथीन के वार्ड नंबर 10 के खरिया मोहल्ला एक परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर डकैती की गई थी। डकैती के मामले में फरार चल रहे एक लाख 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी आरोपी धारा सिंह निवासी रायपुर बांगर थाना नौझील जिला मथुरा (यूपी), हाल निवासी हरियाणा के जिला भिवानी अंतर्गत जुई को गिरफ्तार किया गया है।
इस वारदात में शामिल 3 मुख्य क्रिमिनलों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुभाष निवासी संग्रामपुर रोड कस्बा, थाना खैर, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), नरेश निवासी रायपुर बांगर, नौझील (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी असावटी, थाना गदपुरी, जिला पलवल, 5 हजार रुपए का इनामी अरविन्द तथा एक लाख 5 हजार रुपए का इनामी शंकर पहलवान निवासी मैना, थाना लम्बी, तहसील मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब के रूप में हुई थी। जिनसे वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, डंडा व लूटी गई रकम में से हिस्सा बरामद किया जा चुका है। बीती 13 अगस्त को आरोपी धारा सिंह को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी धारा सिंह के हथीन थाना में डकैती का मामला दर्ज है और गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस की तरफ से पाचं हजार रुपये का इनाम घोषित है। डकैती और लूट के मामलों में एक लाख रुपये का इनाम यूपी पुलिस ने घोषित किया हुआ है। आरोपी धारा सिंह को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में लूटी गई शेष राशि, सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जाएंगे तथा अन्य सह-आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

