Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Road Accident: पुनहाना ट्रक मार्केट में दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की मां की मौत

पति और दो वर्षीय मासूम घायल, ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Road Accident: पुनहाना ट्रक मार्केट में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बच्चों की मां की मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो वर्षीय मासूम बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।मृतका की पहचान गांव नई निवासी 30 वर्षीय राहिला पत्नी मोहब्बत के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहब्बत अपनी पत्नी राहिला और करीब दो वर्षीय बच्चे को लेकर पुनहाना आया था।

Advertisement

ट्रक मार्केट में उन्हें उनकी सास मिल गई। इसके बाद मोहब्बत अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वहीं खड़े होकर बातचीत करने लगा।इसी दौरान एक ट्रक चालक कथित तौर पर ट्रक को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए वहां पहुंचा और तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement

हादसा इतना भीषण था कि राहिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका पति मोहब्बत और दो वर्षीय बच्चा घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

राहिला तीन बच्चों की मां थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।शहर थाना प्रभारी कुंदन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×