Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वार्षिक प्रतियोगिता में रीतू और हितेश कुमार बेस्ट एथलीट बने

डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, डबवाली की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग से रीतू और पुरुष वर्ग से हितेश कुमार बेस्ट एथलीट बने। समापन समारोह में राजकीय महाविद्यालय कालांवली के प्राचार्य प्रो. दिलराज सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
डबवाली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं के साथ मुख्यातिथि प्राचार्य प्रो. दिलराज सिंह व अन्य। -निस
Advertisement

डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, डबवाली की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग से रीतू और पुरुष वर्ग से हितेश कुमार बेस्ट एथलीट बने। समापन समारोह में राजकीय महाविद्यालय कालांवली के प्राचार्य प्रो. दिलराज सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सरपंच प्रतिनिधि शिवचरण सिंह उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिताओं में 200 मीटर महिला दौड़ में रितु प्रथम, अर्पण द्वितीय, रेखा तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में मोहित प्रथम, प्रकट सिंह द्वितीय, हितेश तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो (पुरुष) में हितेश प्रथम, जसकरण द्वितीय, सूर्य प्रकाश तृतीय रहे। हाई जंप (महिला) में शालू प्रथम, कल्पना द्वितीय, रेखा तृतीय रहीं। हाई जंप (पुरुष) में सक्षम वर्मा प्रथम, नीरज द्वितीय, हितेश तृतीय रहे। मुख्यातिथि प्रो. दिलराज सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों में अनुशासन व टीम भावना अपनाने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ. विक्रम बंसल ने आभार जताया व आयोजक सचिव डॉ. सुनील जोशी ने धन्यवाद दिया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×